ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बेतिया: निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर गंभीर आरोप

बेतिया के नरकटियागंज में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान चंदन साह नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन से उसकी हालत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

23-Jun-2025 02:25 PM

By First Bihar

BETTIAH: खबर बेतिया से हैं जहां नरकटियागंज स्थित निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई हैं। मौत के बाद परिजनो ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। लेकिन परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 


 मृतक की पहचान बरगजवा गांव निवासी चंदन साह (32)के रुप मे हुई है।सूचना पर पहुँची शिकारपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदन के पेट मे दर्द था। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद उसे डॉ रंजन कुमार देवनाथ के क्लिनिक में दिखाने ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दी। मरीज को लगभग सात से आठ इंजेक्शन दिये गए।बेचैनी होने के बाद मरीज की मौत हो गई।


 मौत के बाद डॉक्टर ने मरीज को आनन फानन में रेफर कर दिया और एम्बुलेंस में भी डॉक्टर के कम्पाउंडरो ने अपने हाथ से ही मरीज को रखा।परिजनों को हाथ तक लगाने नहीं दिया गया। परिजन ने उसे लेकर बेतिया के डॉक्टर अंजनी कुमार के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि हो जाने पर परिजन मरीज को दोबारा रवि रंजन क्लिनिक में ले आए और हंगामा करने लगे। 


हंगामे की सूचना पर पहुची शिकारपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मरीज के परिजनों का आरोप था कि सरकारी अस्पताल से मरीज को सही हालत में लाया गया। लेकिन डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन से मरीज की मौत हो गई है। उधर,डॉ रंजन कुमार देवनाथ ने बताया कि सीरियस अवस्था मे मरीज को लाया गया था। उसका इलाज भी किया गया। वह ठीक भी हो गया था।अल्ट्रासाउंड जांच भी की गई थी। बेड पर आने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी है और उसकी मौत हो गयी। अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि परिजन डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।परिजनों से आवेदन देने को कहा गया है।आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट