ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बेतिया में ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत, घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस

बेतिया में चुनाव ड्यूटी पर तैनात 33 वर्षीय ITBP जवान गौतम कुमार यादव ने स्कूल की छत पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जांच में पुलिस और FSL टीम जुटी है, जबकि परिजनों और जवानों में शोक का माहौल है।

22-Nov-2025 06:11 PM

By First Bihar

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहंड भवानीपुर की है, जहां के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में इलेक्शन ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवानों को ठहराया गया था। 


फिलहाल वही ठहरे एक जवान ने स्कूल की छत पर जाकर खुद को गोली मार ली। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हालांकि मृतक की पहचान हो गयी है। आईटीबीपी जवान की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा निवासी 33 वर्षीय गौतम कुमार यादव के रूप में हुई है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


लोग जबतक उसे अस्पताल ले जाते उससे पहले ही मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी ने पूरी घटना की जानकारी ली। FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


आईटीबीपी जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया इस बात का पता लगाने में पुलिस लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही आईटीबीपी के अन्य जवान भी इस घटना से हैरान हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।