सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
03-Jul-2025 12:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के योगापट्टी प्रखंड स्थित फतेहपुर चौक पर एक निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी की सर्जरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुकेश यादव की 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी, निवासी बगही गांव, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संगीता देवी को बच्चेदानी की समस्या थी। परिवार वाले पहले उन्हें योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, लेकिन वहां मौजूद दलालों ने बेहतर और सस्ता इलाज का झांसा देकर उन्हें नारायण नर्सिंग होम, फतेहपुर चौक भेज दिया।
सोमवार को नर्सिंग होम के डॉक्टर डी.पी. सिंह द्वारा सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद बताया गया कि आठ दिन बाद टांका काटा जाएगा। इस दौरान नर्सिंग होम ने मरीज के परिजनों से 35,000 वसूले। बुधवार सुबह से संगीता देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब डॉक्टर को सूचना दी तो उन्हें ठीक हो जाने का झांसा दिया गया। लेकिन थोड़ी देर बाद महिला की मौत हो गई। मौत के बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए।
गुस्साए परिजन महिला का शव लेकर नर्सिंग होम के गेट पर पहुंचे और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान अस्पताल में काम कर रहे पिंटू कुमार, निवासी पिपरपाती गांव, को भीड़ ने पकड़ लिया। उस पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। घायल कर्मी को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट