सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
01-Sep-2025 08:21 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 लाख रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड, एक चार पहिया और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है। बेतिया साइबर थाने की पुलिस ने मनुआपुल थाना के नवलपुर जाने वाली मुख्य सड़क स्थित चमैनिया पुल के पास कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी ठगी की रकम लेकर स्लेटी रंग की डिजायर कार और एक हिरो डिलक्स मोटरसाइकिल से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और दोनों गाड़ियों को रोककर सातों आरोपितों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदर्श कुमार (पकड़िहा, थाना शनिचरी), प्रमोद कुमार (सिसवा, थाना चौतरवा), इमरान हुसैन (पटखौलि, थाना भौरोगंज), अबसार आलम (तेलपुर, थाना लौरिया), अरशद अंसारी (भोलापुर खरहत, थाना भौरोगंज), परवेज आलम (तेलपुर, थाना लौरिया) और मोहम्मद कासिम (मील बहुअरी, थाना रामनगर) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग विभिन्न राज्यों के नागरिकों से ऑनलाइन ठगी कर राशि निकालते हैं और सीएसपी संचालकों को सौंपते हैं। बाद में सीएसपी संचालक ग्राहकों को नगद राशि उपलब्ध कराते हैं और बदले में उतनी ही रकम यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में मंगवा लेते हैं। उसके बाद कमीशन काटकर शेष राशि साइबर गिरोह के खातों में भेज दी जाती है।
बेतिया साइबर थाना में कांड संख्या 42/25, दिनांक 31-08-2025 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बेतिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें अथवा शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें। साथ ही नजदीकी थाना या बेतिया साइबर थाना में भी संपर्क कर सकते हैं।
संतोष की रिपोर्ट