ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बेतिया के GMCH में शव को घसीटने का वीडियो वायरल, मानवता शर्मसार

बेतिया जीएमसीएच में अज्ञात शव को स्ट्रेचर की बजाय सीढ़ियों पर घसीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता को लेकर उठे सवाल। स्थानीय लोग आक्रोशित।

11-Aug-2025 07:53 PM

By First Bihar

BETTIAH: बिहार के बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में एक अज्ञात व्यक्ति के शव के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अस्पताल कर्मियों द्वारा शव को स्ट्रेचर की बजाय सीढ़ियों पर घसीटते हुए दिखाया गया है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, पालम सिटी (बेतिया-नौतन रोड) के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव आज बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा। लेकिन वहां अस्पताल के कर्मियों ने शव को स्ट्रेचर की बजाय घसीटते हुए पो'स्टमार्टम रूम तक पहुंचाया। जबकि स्ट्रेचर सीढ़ी के पास ही रखा हुआ था। शव को घसीटकर सीढ़ी पर चढ़ाया गया। जो न केवल मानवीयता के खिलाफ है, बल्कि अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थागत विफलता को भी उजागर करता है। 


शव को घसीटकर पोस्टमार्टम हाउस में ले जाने का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अस्पताल प्रशासन पर अब सवाल उठने लगा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद जीएमसीएच प्रशासन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शव के साथ अमानवीय व्यवहार कर अस्पताल कर्मियों ने लोगों की भावनाओं को झकझोर रख दिया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं?

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट