सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
12-Nov-2025 04:11 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: बगहा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटखाली थाना क्षेत्र के औसनी हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दवा लाने के लिए वो घर से निकली थी। तभी यह हादसा हो गया।
मृतका की पहचान औसनी गांव निवासी शोभा देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शोभा देवी दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक एक अज्ञात ट्रेन वहां से गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटखाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शोभा देवी घर की जरूरी दवा लेने बाजार गई थीं, लेकिन यह हादसा उनके परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।