सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
27-Jun-2025 02:07 PM
By DEEPAK RAJ
Bihar School News: बिहार के बगहा दो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरवल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय की प्राचार्या सीमा कुमारी पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट पास छात्रों से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट देने के नाम पर 200 रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। अवैध वसूली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि प्राचार्या छात्रों से 200 रुपये ले रही हैं और पैसे को अपने बैग में रख रही हैं। साथ ही वे बड़े नोट में से 200 काटकर बाकी रकम छात्रों को लौटा रही हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विद्यालय के एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। उनके अनुसार, प्राचार्या द्वारा पहले भी छात्रों से पैसे लिए जाते रहे हैं, जबकि सरकार द्वारा यह प्रमाण पत्र निशुल्क देने का प्रावधान है। इस प्रमाण पत्र में तीन प्रकार के दस्तावेज शामिल होते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। जब इस बाबत प्राचार्या सीमा कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से परित्याग प्रमाण पत्र मुफ्त में दिया जाता है, और इंटरमीडिएट नामांकन के लिए केवल सरकार द्वारा निर्धारित 940 शुल्क ही लिया जा रहा है।
इस बीच, बगहा दो के बीईओ फुदन राम ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि मामला सत्य पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।