ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बगहा में गंडक नदी में नहाते समय बड़ा हादसा, दो बच्चों की डूबकर मौत, तैरकर 3 बच्चों ने बचाई अपनी जान

बगहा के रत्नमाला में गंडक नदी में नहाते वक्त पांच बच्चे डूब गए। तीन बच्चों को बचा लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई।

11-Jul-2025 05:53 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित रत्नमाला गांव में शुक्रवार को गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से दो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में स्नान कर रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांचों बच्चे गंडक नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले गए। तीन बच्चों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो बच्चे नदी की तेज धार में बह गए। सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने दोनों बच्चों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद रत्नमाला गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानीपूर्वक स्नान करने की अपील की है।


बताया जाता है कि गंडक नदी में स्नान करने के दौरान गंडक नदी में पांच बच्चे डूब गये। जिनमे तीन बच्चों ने तैरकर अपनी जान बचाई। वही दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल  के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने दोनों बच्चों की मौत की पुष्टि की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।