सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
01-Jan-2026 06:07 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो घर में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दोनों घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घरों में बंधी चार बकरियां भी जिंदा जल गईं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये की संपत्ति राख में तब्दील हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर में अचानक बिजली के तारों से चिंगारी निकली और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों का अनाज, कपड़े, नकदी, बर्तन और घरेलू सामान पूरी तरह जल गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर चौतरवा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास सहायता देने की मांग की है। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि पीड़ित परिवार दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।