ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बगहा में बड़ा हादसा: गंडक नदी में डूबे चार बच्चे, तलाश में जुटी NDRF और स्थानीय गोताखोर टीम

बिहार के बगहा के धनहा क्षेत्र में गंडक नदी के सेमरबारी ठोकर के पास चार बच्चे डूब गए। स्थानीय प्रशासन और गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। गांव में कोहराम मचा है।

11-Jun-2025 10:27 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरबारी ठोकर के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चे गंडक नदी में डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। बच्चों की खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर कुछ बच्चे सेमरबारी ठोकर के पास नदी की ओर गए थे। इसी दौरान नहाने या खेलने के क्रम में चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक वे पानी में समा चुके थे।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। धन्हा और भितहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों की मदद से खोज शुरू की। अब NDRF की टीम भी घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है। नदी किनारे सैकड़ों लोग जुटे हुए हैं, वहीं बच्चों के परिजन रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं।


घटना के बाद से सेमरबारी गांव में चीख-पुकार मची है। हर घर का माहौल गमगीन है। परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से तेज़ी से खोजबीन करने की अपील कर रहे हैं। बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद खेलने निकले थे, लेकिन घर लौटे ही नहीं।


जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे बच्चों को अकेले न जाने दें। यह इलाका अक्सर बारिश और मानसून में तेज़ जलधारा और गहराई के कारण खतरनाक बन जाता है। नदी में नहाने और खेलने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।