ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Airport In Bihar: करोड़ों की लागत से बिहार के इस एयरपोर्ट का होगा विकास, जमीन अधिग्रहण का कार्य तेज

Airport In Bihar: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के लिए 25 करोड़ स्वीकृत, 19 सीटर विमान जल्द भरेगा उड़ान। 303 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए पत्राचार। पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा।

06-Jun-2025 03:07 PM

By First Bihar

Airport In Bihar: बिहार के वाल्मीकिनगर में हवाई अड्डे के विकास की राह खुल गई है। सांसद सुनील कुमार ने घोषणा की कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट का विकास किया जाएगा। इस परियोजना से 19 सीटर छोटे विमानों का संचालन शुरू होगा, जिससे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।


वर्तमान में यह एयरपोर्ट 76 एकड़ में फैला है। सांसद ने बताया कि 303 एकड़ अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण के लिए नागर विमानन मंत्रालय से पत्राचार किया गया है। इस विस्तार से हवाई अड्डा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण इसका सामरिक महत्व भी है।


सुनील कुमार ने बगहा में पत्रकारों से बातचीत में क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उनके अनुसार आने वाले समय में मनुवापुल-रतवल-रजवटिया मार्ग का विस्तार होगा और गंडक नदी किनारे बगहा से मंगलपुर तक मरीन ड्राइव बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसकी चर्चा हो चुकी है और जल्द काम शुरू हो जाएगा।


इसके अलावा पनियहवा-मदनपुर मार्ग मोटरबल बनेगा, और मदनपुर मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल किया जाएगा। सोमेश्वर पहाड़ पर रोपवे निर्माण के लिए भी आश्वासन मिला है। जबकि रेल कनेक्टिविटी में सुधार के लिए बगहा और वाल्मीकिनगर स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत विकास होगा। सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात कर वंदे भारत एक्सप्रेस के बगहा में ठहराव की मांग की है, जिसके अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है।