ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / बंद से पहले नजरबंद किये गये पप्पू यादव, प्रशासन ने घर से बाहर...

बंद से पहले नजरबंद किये गये पप्पू यादव, प्रशासन ने घर से बाहर निकलने पर लगाई पाबंदी

17-Dec-2019 11:58 AM

PATNA: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को नजरबंद कर दिया गया है. पूर्व सांसद को उनके घर में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है. पटना पुलिस आज पप्पू यादव के घर पहुंची फिर 107 का ऑर्डर दिखाया और हाउस अरेस्ट करते हुए उनके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी.


पप्पू यादव के घर पर कोतवाली थाना अधिकारी और मजिस्ट्रेट पहुंचे. मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पप्पू यादव को नोटिस थमाया और उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया. वहीं पप्पू यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें 107 का नोटिस दिया गया है और बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है. अब बाहर निकलने के लिए भी हमें इजाजत लेनी पड़ेगी. 

हाउस अरेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि मुझसे किसी को कैसा खतरा हो सकता है मुझे नहीं पता है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पप्पू यादव NRC और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लगातार सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भी पप्पू यादव ने सड़क पर प्रदर्शन किया था. पप्पू यादव को नजरबंद करने के बाद पटना स्थित उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है.