ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / गंगा घाट स्वच्छता अभियान: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया...

गंगा घाट स्वच्छता अभियान: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्रों ने गंगा स्वच्छता अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया। छात्रों ने गंगा तट की सफाई कर जागरूकता फैलाई और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

14-Jan-2026 07:21 PM

By First Bihar

PATNA: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए गंगा स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।


इस अभियान का उद्देश्य पवित्र नदी गंगा की स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। छात्रों ने गंगा तट एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।


इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक श्री सुधांशु कुमार ने कहा कि "प्रकृति की रक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है। गंगा स्वच्छता जैसे अभियान छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं और उन्हें समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। हमारा संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी समान महत्व देता है।"


इस सराहनीय पहल की स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासन द्वारा प्रशंसा की गई और इसे एक प्रेरणादायक प्रयास बताया गया। ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा।

news imagenews imagenews image