ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / Araria News: अररिया में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय समेत...

Araria News: अररिया में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य नेताओं ने भरी हुंकार

Araria News: अररिया के नरपतगंज में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री और सांसदों ने हिस्सा लिया। नेताओं ने आगामी चुनाव में एनडीए को जिताने का आह्वान किया।

19-Sep-2025 09:36 PM

By FIRST BIHAR

Araria News: अररिया जिले के नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल और मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, मंत्री विजय कुमार मंडल सांसद प्रदीप कुमार सिंह, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत, पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भारत सरकार और बिहार सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी एनडीए का उम्मीदवार होगा, उन्हें जिताना होगा तभी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदीजी के संकल्प के साथ चलना होगा। 2047 में भारत जब आजादी की अपनी सौंवी वर्षगांठ मनाएगा तो भारत विश्व के राष्ट्रों अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिलेगा।


नित्यानंद राय के निशाने पर लालू-राबड़ी और तेजस्वी प्रसाद भी रहे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यदि चारा घोटाला की ही राशि गरीबों में बांट देते तो बिहार में गरीबी नहीं रहती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ जिले के सभी छह विधानसभा सीट को एनडीए की झोली में डलवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवपूर्ण है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास कार्य हुए हैं, वह पूरे देश में सम्मान पाने लायक है।


पिछले विधानसभा चुनाव में अपने संबोधन का जिक्र करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने कहा था कि गौ माता की खून की नदियां बहती है तो तेजस्वी प्रसाद ने उनके खिलाफ मुकदमा कर दिया था,जिसे कोर्ट ने एक माह पहले ही ख़ारिज कर दिया।उन्होंने केंद्रीय योजनाओं और प्रधानमंत्री के साथ बिहार सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की।


वहीं सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी थी। जिसके परिणामस्वरूप 22 दिनों के अंदर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर बदला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मनोबल को बढ़ाया है।


इस मौके पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय,मंत्री हरि साहनी,आपदा प्रबंधन मंत्री विजय मंडल,सांसद प्रदीप कुमार सिंह, सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत,पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा,लोजपा(आर) के प्रदेश महासचिव, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, लोजपा(आर) जिलाध्यक्ष अरुण सिंह,विधायक जयप्रकाश यादव, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, पूर्व विधायक देवयंती यादव,पंडित अजय झा,भाजपा नेता विजय यादव,विवेकानंद यादव,सुरेंद्र यादव उर्फ ननकी यादव,नागेश्वर यादव,उमेश राणा,प्रीतम यादव बुलबुल,धीरेंद्र यादव,ललन यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सहनी,अमर यादव,सुनील यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

रिपोर्ट:- राजेश कुमार, अररिया