ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / नशा जो ना कराये: पत्नी की गोली मारकर हत्या, घटना को अंजाम देने...

नशा जो ना कराये: पत्नी की गोली मारकर हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी पति फरार

मृतका के भैसुर के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशे का सेवन करता है, नशे की हालत में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है।

28-Nov-2025 07:48 PM

By First Bihar

NAWADA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर 9 साल पहले प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की थी। इसे लेकर कड़े कानून भी बनाये गये थे। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया था कि उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। शराब बंद हो जाए तो रोज दिन का कलह खत्म हो जाएगा। महिलाओं की बातें सुनने के बाद सीएम नीतीश ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार मे शराब पूरी तरह बंद कराया लेकिन शराबबंदी के 9 साल से ज्यादा हो गये हैं लेकिन आज भी चोरी छीपे लोग शराब बेच रहे हैं और सेवन भी कर रहे हैं। 


आज शराब की होम डिलिवरी भी हो रही है। लोग पहले कम पैसे में शराब पीते थे और आज ज्यादा पैसे देकर ब्लैक में शराब पी रहे हैं। शराब आसानी से नहीं मिलने पर लोग सुखा नशा भी करने लगे हैं। बिहार में कोई ऐसा इलाका नहीं बचा है जहां आपको नशेड़ी ना मिले। अब लोग शराब के साथ-साथ स्मैक, गांजा, अफीम, व्हाइटनर, नशीली दवाइयों का इस्तेमाल करने लगे हैं। आज भी शराबबंदी में लोग नशा कर रहे हैं। घर में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसका ताजा उदहारण नवादा की घटना है,जहां नशेड़ी पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी है। 


घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया स्थित कचहरियडीह की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है, जो कचहरिया डीह निवासी गोपाल मिश्रा की पत्नी थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतका के भैसुर शंभु मिश्रा ने बताया कि उनके भाई गोपाल मिश्रा नशे का सेवन करते थे और अक्सर पत्नी से झगड़ा करते रहते थे। उनके आक्रामक व्यवहार के कारण परिजनों से भी उनका मेलजोल नहीं था। इस घटना से परिवारवाले और इलाके के लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायकेवाले पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने आरोपी पति की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।