Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
13-Mar-2025 03:12 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: होली में हुड़दंग मचाने वाले हो जाए सावधान, जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। इसे लेकर इलाके में लगातार सघन फ्लैग मार्च चलाया जा रहा है। होली और रमजान को लेकर कांटी में SDM वेस्ट व DSP आज सड़क पर उतरे और सघन फ्लैग मार्च चलाया।
एसडीएम व डीएसपी ने असमाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी की तो सीधे जेल भेजे जाएंगे। एसडीएम व डीएसपी ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से व आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में होली पर्व एवं रमजान पर्व मनाने की अपील की। कहा किसी तरह की अफवाहें पर ध्यान ना दें। प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सजग और तत्पर है।
होली पर्व व रमजान पर्व को लेकर कांटी क्षेत्र के कई पंचायत के इलाके व गांव-कस्बे एवं नगर परिषद कांटी के क्षेत्र में एसडीएम बेस्ट श्रेया श्री, डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने कांटी थाना , प्रखंड व अंचल स्तरीय अधिकारी व पुलिस के जवानों के साथ सघन फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह कांटी थाना के थानेदार रामनाथ प्रसाद , मोतीपुर सर्किल इंस्पेक्टर वीरेश कुमार, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ सुश्री ऋषिका समेत कई मौजूद थे।