BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल
01-Jan-2026 06:38 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। नये साल की खुशियां और पुराने साल के विदाई के बीच अचानक दो घरों में मातम का माहौल है। दरअसल मुजफ्फरपुर के दो परिवारों के लिए कभी न भूलने वाली घटना हुई है। सदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के पास देर रात घटित हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक काफी तेज गति से जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी ऋषभ कुमार और साहेबगंज थाना क्षेत्र के शशि रंजन कुमार के रूप में हुई है। जैसे ही मौत की खबर परिजनों तक पहुँची, घर में कोहराम मच गया। नए साल की बधाई देने का इंतजार कर रहे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई
सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात गोबरसही चौक के पास बाइक के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली थी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज (SKMCH) भेज दिया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।