Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
11-Jan-2026 10:22 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जमालपुर आंगनबाड़ी में बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाये जाने का मामला सामने आया है। इसका विरोध करने पर मारपीट की गयी। घटना आदर्श थाना जमालपुर का है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आदर्श थाना जमालपुर स्थित एक आंगनबाड़ी में दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो दिखाने और विरोध करने पर मारपीट किये जाने की घटना में पुलिस ने 4 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इससे पूर्व पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मेरी दो नाबालिग बेटियों को पांच दिन पूर्व बहला फुसलाकर आंगनबाड़ी ले जाया गया था।
जहां उन्हें अश्लील वीडियो दिखाया गया। दोनों बेटी किसी तरह वहां से भाग निकली, लेकिन डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। परिजनों को जब भनक मिली तब वो बच्चियों से पूछताछ करने लगे जिसके बाद परिजनों को उन्होंने पूरी बात बतायी। इस घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची की मां आरोपियों के घर जाकर इसका विरोध जताया। तब आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और मारपीट भी करने लगे।
बच्चियों की मां ने बताया कि मेरे साथ मारपीट की गयी इस दौरान चिल्लाने की आवास सुनकर मेरे पति और देवर भी वहां पहुंच गये। इन दोनों को देखकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडा से प्रहार कर दिया। इससे मेरे पति के सिर पर डंडा लगने से फट गया वहीं देवर बुरी तरह घायल हो गए। वहीं आरोपियों ने पालतू कुत्ते से भी देवर को कटवाकर घायल कर दिया। जब मोहल्ले वाले बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इधर, एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। चारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट