ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / मोतिहारी के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल से पढ़ाई...

मोतिहारी के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल से पढ़ाई ठप

मोतिहारी के पिपराकोठी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पिछले तीन दिनों से छात्र भूख हड़ताल पर हैं। भोजन की गुणवत्ता, दुर्व्यवहार और गार्जियन से मिलने पर रोक को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं, जिससे पढ़ाई बाधित हो गई है।

18-Jan-2026 11:49 AM

By First Bihar

MOTIHARI: पिछले तीन दिनों से मोतिहारी के पिपराकोठी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र भूख हड़ताल पर हैं और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई है।


छात्रों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है और कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। छात्रों का यह भी कहना है कि उनके अभिभावक जब उनके लिए भोजन सामग्री लेकर विद्यालय आते हैं, तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाता। अब तो विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से मिलने पर भी रोक लगा दी है और मुख्य गेट बंद कर दिया गया है।


इस बीच अपने बच्चों के भूखे होने की सूचना मिलने पर अभिभावक गेट के नीचे से ही भोजन की सामग्री बच्चों तक पहुंचाने को मजबूर हैं। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। वहीं विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि छात्रों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की कुछ मांगें जायज हैं, जबकि कुछ मांगों पर विचार किया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर चर्चा कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image