ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / रिश्तों का खून! मामी के प्यार में पागल हुआ भांजा, पहले मामा को...

रिश्तों का खून! मामी के प्यार में पागल हुआ भांजा, पहले मामा को ठिकाने लगाया फिर उनकी पत्नी को, और अब....

01-Mar-2023 10:35 AM

By First Bihar

GAYA: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बता दें गया ने कुछ दिनों पहले हुए एक हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को किसी और ने नहीं बल्कि खुद भांजे ने ही अंजाम दिया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गया के SSP आशीष भारती ने पूरी जानकारी दी. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पहले मामा की हत्या की गई और फिर मामी को भांजे ने मार डाला.


आपको बता दें बीते 8  दिसंबर 2022 को गया के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोहवरी जंगल से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था. अज्ञात के खिलाफ मोहनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी. विशेष टीम और टेक्निकल सेल की टीम ने महिला का पता लगाया. मृत महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले योगेंद्र पासवान की पत्नी रेणु देवी के रूप में की गई. जिसके बाद यह पता चला कि महिला पर अपने ही पति की हत्या का प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज है.


पुलिस ने बताया कि जांच टीम ने यह खुलासा किया है कि रेणु देवी का अपने भांजा रविंद्र पासवान से प्यार का मामला था. भांजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग में उसने अपनी मामी रेणु देवी के कहने पर मामा योगेंद्र पासवान की गला दबाकर हत्या कर दी थी. जिसके लिए मामी ने पांच हजार रुपये भी उसे दिए थे. और उसने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी मामी उस पर शादी का दबाव बनाने लगी. जिससे परेशान होकर उसने 8 दिसंबर 2022 को अपनी मामी रेणु देवी की हत्या कर दी. और हैदराबाद फरार हो गया था. पुलिस को पता चला कि अभियुक्त बिहार आया हुआ है. जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.