मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-May-2020 05:23 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहानाबाद में मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के गांव में लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी मनाने वाले सीओ साहब निलंबन मुक्त हो गये हैं। वे फिर से मखदुमपुर के अंचलाधिकारी का जिम्मा संभालेंगे।
जहानाबाद के मखदुमपुर के अंचलाधिकारी राजीव रंजन को निलंबन मुक्त कर दिया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वे फिर से मखदुमपुर के अंचलाधिकारी का पदभार संभालेंगे। दरअसल बीते 19 अप्रैल को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के गांव पर उनके सहायक पिन्टू यादव के घर पर मछली पार्टी के आयोजन के नाम पर जिले के एसडीपीओ, बीडीओ और सीओ को लॉकडॉउन उल्लंघन के मामले में निलंबित कर दिया गया था । जिसमे मखदुमपुर के बीडीओ पहले ही रिलीज किए जा चुके है आज सीओ राजीव रंजन को भी विभाग ने निलंबनमुक्त कर दिया है ।

जहानाबाद में लॉकडाउन के दौरान हुए बहुचर्चित मछली पार्टी को लेकर सीओ राजीव रंजन पर ये कार्रवाई की गयी थी। मछली पार्टी में शामिल होने वाले जहानाबाद के एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, मखदुमपुर प्रखंड के बीडीओ अनिल मिस्त्री पर भी निलंबन की कार्रवाई की गयी थी। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ पिंटू यादव ने अपने गृह प्रवेश के बाद घर बनने की खुशी में गांव में ही मछली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें जहानाबाद के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस घटना का वीडियो तो सामने नहीं आया था, लेकिन पिंटू यादव के आवास पर हुई इस पार्टी के कई सबूत पुलिस को भी जांच के दौरान मिले थे।