मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Aug-2023 03:34 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ बिल्कुल खत्म सा हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से कोई अपराध से जुड़ीं खबरें सामने नहीं आती हो। जहां राज्य के डीजीपी यह कहते हैं कि अपराधियों को बैठने नहीं दें बल्कि दौड़ा - दौड़ा कर अरेस्ट करें। तो वहीं, दूसरी तरफ अपराधी और बदमाश किस्म के लोग पुलिस को दौड़ा - दौड़ा कर उनपर हमला बोलने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां दो अलग - अलग जगहों पर पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है।
दरअसल, राजधानी पटना के दानापुर इलाके में एक मारपीट के मामले में जब पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो इनके ऊपर रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी किया गया और छापेमारी में अरेस्ट किए गए आरोपी को छुड़ा लिया गया है। इसी दौरान चार पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। हालांकि, दानापुर पुलिस ने 3 महिला और 4 पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, दानापुर थाना में दर्ज कांड संख्या 1069 के वांछित अभियुक्त शंभू राय, पारस राय और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने नया टोला पुलिस गई थी। इसी दौरान दानापुर पुलिस पर हमला हुआ है साथ ही पकड़े गए अभियुक्त को भी रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी कर छुड़ा लिया गया है। इस दौरान चार पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। इस मामले में दानापुर पुलिस ने 3 महिला और 4 पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है साथ ही आपसी मारपीट के मामले में भी पुलिस इन लोगों को रिमांड करेगी।
वहीं, इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए दानापुर थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सुबह में पुलिस एक मारपीट के मामले में केस संख्या 1059 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए नया टोला गई थी। जिसमें शंभू राय पारस राय समेत छह अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी। उस दौरान पारस राय समेत 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया था। लेकिन महिलाएं और स्थानीय लोगों ने रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी कर पुलिस को घायल कर दिया और अभियुक्तों को छुड़ा लिया।
हालांकि बाद में अतरिक्त पुलिसबल ने जाकर के पारस राय समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है ,जिसमें 3 महिला भी शामिल है। इन लोगों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है और जेल भेज रही है। जबकिघायल जवानों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में भी पुलिस ने कांड दर्ज किया है और जेल भेजा जा रहा है।
उधर, पटना में कंकरबाग इलाके में अतिक्रमण हटाये जाने से नाराज लोगों ने भारी हंगामा किय। इस दौरान जब लोगों को समझाने पुलिस प्रसाशन की टीम पहुंची तो लोगों ने जमकर रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया और पुलिस वाहन के आगे लेट गए। जिसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाया।