मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2019 01:57 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में जिंदा जलाई गई लड़की की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में मौत हो गई. जिसके बाद मुजफ्फरपुर के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. लड़की की मौत से भड़के लोगों ने सड़क जाम करके हंगामा और प्रदर्शन किया. लड़की की मौत की खबर मिलते ही सामाजिक संगठनों के साथ आम लोगों ने बैरिया, चांदनी चौक, भगवानपुर जैसे कई प्रमुख चौराहों को जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा.
गुस्साई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़़ी. लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. वहीं जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खत्म कराकर ट्रैफिक शुरू की गई.
आपको बता दें कि अहियापुर में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत सोमवार की रात पटना के अपोलो हॉस्पिटल में हो गई. 10 दिसंबर से उसका इलाज पटना के हॉस्पिटल में चल रहा था. अपनी अंतिम सांस लेने से पहले दोषी के लिए फांसी की मांग की पीड़िता ने कहा कि उसे जिंदा जलाने वाले दरिंदे राजा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. 7 दिसंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने पर राजा और उसके साथी मुकेश ने केरोसिन छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी थी. 95 फ़ीसदी जल चुकी पीड़िता का इलाज पटना के हॉस्पिटल में लगातार चल रहा था लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई.