ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / कोडरमा स्टेशन पर GRP की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख कैश के साथ बिहार...

कोडरमा स्टेशन पर GRP की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख कैश के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख कैश के साथ बिहार के युवक को गिरफ्तार किया। वैध कागजात नहीं मिलने पर रकम और युवक को आयकर विभाग के हवाले किया जाएगा।

26-Nov-2025 02:51 PM

By First Bihar

KODERMA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के कोडरमा से आ रही है, जहां बिहार के एक युवक को जीआरपी ने 40 लाख कैश के साथ पकड़ा है। गया-धनबाद रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। युवक बैग में भारी भरकम कैश लेकर कोलकाता जा रहा था। तभी इस बात की गुप्त सूचना किसी ने जीआरपी को दे दी। 


जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़े युवक को बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से बरामद बैग से 40 लाख कैश बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान जमुई के सिकंदरा निवासी सुनील वर्णवाल के 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। 


पूछताछ में युवक ने बताया कि सोने-चांदी के व्यापार के लिए गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से कोलकाता लेकर जा रहा था। जीआरपी ने अमित कुमार से इस बड़ी रकम के संबंध में आवश्यक कागजात पेश करने को कहा। इस पर युवक ने कागजात प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय मांगा। 


बुधवार सुबह जब उसे फिर से कागजात लेकर जीआरपी पोस्ट आने को कहा गया, तब भी वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अब जब्त की गयी राशि और युवक को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ करेंगे की इतनी बड़ी रकम वो कहां से ला रहे थे और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कैश का स्त्रोत पता लगाया जाएगा। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।