लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
03-Mar-2025 11:49 AM
By First Bihar
Bihar News : खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। 4 दोस्त शराब पीने पास के ही एक गाँव में गए, लौटते वक़्त उनका आपस में ही विवाद हो गया और नशे की हालत में एक युवक ने विनय नामक लड़के पर गोली चला दी।
जान को नहीं कोई खतरा
यह घटना रविवार रात की है। घायल युवक विनय कुमार गोस्वामी बिढ़ला गाँव निवासी ब्रह्मदेव गोस्वामी का पुत्र है। जब परिजनों को इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने विनय को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक विनय के परिवार ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। संभवतः इसकी वजह विनय का शराब पीना भी हो सकता है क्योंकि यह एक अपराध है और परिवार वाले इसमें उलझना नहीं चाहते होंगे।
शराबबंदी की रोज खुल रही पोल
कहने को तो बिहार में शराबबंदी लागू है मगर इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, नशे की हालत में एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर देना यहाँ आम बात हो गई है