बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
07-Jan-2025 02:44 PM
By SONU KUMAR
Bihar News: कटिहार के मनिहारी में रविवार रात वार्ड संख्या 10 में बासुदेव सिंह के घर पर अचानक एक अजीब घटना घटी। रात करीब 11 बजे घर की छत पर टाली के ऊपर तेज आवाज के साथ एक पत्थर गिरा। इस घटना के बाद पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे परिवार के सभी सदस्य घबराकर बाहर निकल आए।
सुबह जब उन्होंने आंगन में देखा तो नारंगी रंग के अजीब पत्थर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। पड़ोस के बच्चों ने उनमें से एक टुकड़ा खेलते हुए अपनी जेब में रखा, लेकिन अचानक वह टुकड़ा जल उठा, जिससे बच्चे की पैंट और जांघ का हिस्सा जल गया। बच्चे ने जैसे-तैसे पत्थर को जेब से बाहर निकाला, लेकिन इस प्रयास में उसकी उंगली भी झुलस गई।
घटना के बाद पत्थर के सभी टुकड़ों को एकत्रित कर अलग रखा गया। कुछ समय बाद, पत्थर के सभी टुकड़ों ने अपने आप आग पकड़ ली। इसे देखकर परिवार और पड़ोस के लोग दहशत में आ गए। परिवार ने बचा हुआ एक टुकड़ा पानी में रखा, जो अब तक सुरक्षित है।
घटना से यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह पत्थर उल्कापिंड हो सकता है। उल्कापिंड वायुमंडल में प्रवेश के दौरान अत्यधिक गर्म हो जाते हैं और धरती पर गिरने के बाद भी गर्म या प्रतिक्रियाशील हो सकते हैं।