सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
08-May-2025 02:19 PM
By First Bihar
SINDOOR KHELA KATIHAR: भारतीय सेना की सफलता पर बिहार के कटिहार जिले में जश्न का माहौल है क्योंकि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने इतिहास रच दिया है। आतंकवाद के खिलाफ इस जीत से पूरा देश गर्व से झूम रहा है। दुर्गा पूजा के अंतिम दिन जो सिंदूर खेला बंगाली समुदाय की महिलाएं खेलती है वो आज भारतीय सेना की जीत पर खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है और इसी कड़ी में बिहार के कटिहार ज़िले में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने अनोखे अंदाज़ में अपनी खुशी जाहिर किया। बनिया टोला में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर भारतीय सेना की सफलता पर जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
इस मौके पर मौजूद रश्मि प्रिया ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो कार्रवाई की, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारे सिंदूर को मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन सेना के जवानों ने ‘सिंदूर का बदला सिंदूर से’ लिया। वहीं, शीतमा दास और ललिता देवी ने बताया कि सिंदूर अमर है और भारतीय सेना की ताकत से अब कोई इसे मिटा नहीं सकता। ऑपरेशन सिंदूर से हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। बिहार के कटिहार जिले की महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर यह संदेश दिया कि सिंदूर सिर्फ श्रृंगार नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, बलिदान और देश-प्रेम का प्रतीक है।








कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..