25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jul-2025 04:00 PM
By SONU
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक अनोखी और देशभक्ति से ओतप्रोत झलक देखने को मिली। सलामत नगर की मोहर्रम कमेटी द्वारा आयोजित इस जुलूस में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को समर्पित है।
जुलूस में भारत-पाकिस्तान के नक्शे के साथ, भारतीय महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रमुख झांकियां दिखाई गईं। साथ ही, भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स के कटआउट्स भी जुलूस का हिस्सा बने, जिन्होंने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
बताया जा रहा है कि यह झांकी ऑपरेशन सिंदूर की याद में तैयार की गई थी। यह ऑपरेशन उस समय शुरू किया गया था जब आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की जान ले ली थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
इस झांकी की खास बात यह रही कि इसे एक विशेष समुदाय द्वारा मोहर्रम जैसे पवित्र मौके पर प्रस्तुत किया गया, जो इस बात का संकेत है कि यह समुदाय भी भारतीय सेना की कार्रवाई को गौरवपूर्ण मानता है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखा रहा है।