दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Aug-2025 05:57 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा समाहरणालय के समक्ष धर्मांतरण के विरोध के एक दिवसीय धरना दिया गया। इस धर्मांतरण विरोध प्रदर्शन में कटिहार के सभी प्रखंडों से आए आदिवासी समुदाय के महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया और धर्म परिवर्तन का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर किताऊ सोरेन ने कहा की हमारे समाज के आदिवासी भोले भाले लोगो को धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिससे हमारी परम्परा और संस्कृति पर इसका असर पड़ रहा है और एक दिन होगा कि सभी आदिवासी समुदाय के लोग ईसाई धर्म में धर्मांतरित हो जाएंगे तो फिर आदिवासी और जनजाति नहीं रह पाएंगे।
आदिवासी समाज के लोगों को कुछ पैसा और घर बनाने का प्रलोभन देकर ऐसा काम किया जा रहा है, पिछले दिनों ऐसा ही मामला सामने आया। प्रदर्शन कर रहे आदिवासी समुदाय के लोगो ने कहा की ईसाई बनने के बाद भी एससी एसटी का लाभ लिया जाता है । पिछले दिनों जो सहायक थाना क्षेत्र में हुआ उसकी जांच की मांग डीएम से की गई है।
गौरतलब है कि कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के टीवी टावर डुमरीखल मोहल्ला में पिछले दिनों आदिवासी समुदाय पर बजरंग दल और विभिन्न संगठनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया था और मामले में अभी भी राजनीति जारी है। जिसे लेकर आदिवासी समाज अब एक जुट हुआ है औऔर धर्मांतरण का विरोध करते हुए जांच की मांग करते हुए धर्मांतरण कराने वाले पर कानूनी कारवाई की मांग कर रहे है।



