ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / Bihar News: विक्षिप्त युवक की पिटाई मामले में 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज,...

Bihar News: विक्षिप्त युवक की पिटाई मामले में 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: कटिहार में एक विक्षिप्त युवक की पुलिस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है.

27-Feb-2025 07:42 PM

By SONU KUMAR

Bihar News: कटिहार में पुलिस की बर्बरता का खौफनाक चेहरा सामने आया है। पोठिया थाना पुलिस ने छोहार पंचायत बड़ी संथाली के वार्ड नंबर 9 के एक युवक को पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटा। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने इस पर संज्ञान लिया है। 


एसपी वैभव शर्मा ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है जबकि होमगार्ड के दो जवानों को एक साल के लिए कर्तब्य से वंचित कर दिया है और थाने की गाड़ी चलाने वाले प्राइवेट ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सड़क पर घूमते हुए उसने पुलिस गाड़ी को देखकर कुछ व्यंग्यात्मक शब्द कहे। इससे नाराज होकर पुलिस जवान और गाड़ी के ड्राइवर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक को खींचकर अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया।  


कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की। एएसआई केदार प्रसाद यादव, महिला सिपाही प्रीति कुमारी, होमगार्ड सिकंदर राय, राज किशोर महतो और प्राइवेट ड्राइवर बमबम कुमार पर कार्रवाई हुई है। एएसआई और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। होमगार्ड को एक साल के लिए कर्तव्य से वंचित किया गया। बमबम कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।