दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
15-Sep-2025 10:24 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार के सदर अस्पताल में सांप के काटने से 45 वर्षीय महिला शकुंतला देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण महिला की स्थिति बिगड़ गई और उनकी मौत हो गयी।
कटिहार के सदर अस्पताल में इलाज कराने आई 45 वर्षीय महिला शकुंतला देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण महिला की स्थिति बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों ने बताया कि सांप काटने के बाद महिला को सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जबकि सर्पदंश की दवा सरकारी अस्पतालों में ही उपलब्ध होती है। जब वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो वहां के डॉक्टरों ने भी कहा कि ऐसी दवा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में मिलती है। इस दौरान महिला की मौत हो गई।
वार्ड कमिश्नर भोला साहनी का बयान
वार्ड कमिश्नर भोला साहनी ने इस मामले में सरकार और स्थानीय विधायक को भी घेरे में लिया। उन्होंने कहा, "आखिर हम किसको जिम्मेदार ठहराएं - डॉक्टर जो अस्पताल में नहीं थे, डॉक्टर जिन्होंने रेफर किया, विधायक या सरकार को? मामला गंभीर है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।"
परिजनों का दर्द
मृतक महिला के पति और बहू ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की लापरवाही पर गहरा आक्रोश जताया। उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज मिलता, तो शायद उनकी माता की जान बचाई जा सकती थी।
स्थानीय विधायक और प्रशासन की चुप्पी
परिजनों और वार्ड कमिश्नर का आरोप है कि इस पूरे मामले में न तो स्थानीय विधायक ने और न ही जिला और प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया है। यह सवाल उठता है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।