ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

BIHAR NEWS : कटिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, नौ पशु बरामद

BIHAR NEWS : कटिहार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार की देर रात कुर्सेला थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने NH-31 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन को पकड़ा, जिसमें नौ पशुओं को क्रूरतापूर्व

BIHAR NEWS : कटिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, नौ पशु बरामद

08-Sep-2025 06:02 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से क्रूरतापूर्वक पशुधन का परिवहन किया जा रहा है। यह वाहन नवगछिया की ओर से कुर्सेला की तरफ आ रहा था।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुर्सेला चौक NH-31 के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। जांच में पिकअप से कुल 9 पशु बरामद हुए जिन्हें क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था।


जानकारी के अनुसार, कुर्सेला थानाध्यक्ष को सोमवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया क्षेत्र की ओर से एक पिकअप वैन अवैध रूप से पशुओं को लेकर कुर्सेला की ओर आने वाली है। सूचना में यह भी बताया गया था कि वाहन पर पशुधन को अमानवीय तरीके से ठूस-ठूस कर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुर्सेला चौक पर NH-31 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक पिकअप वैन पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी। पुलिस टीम ने बिना देर किए उसका पीछा किया और वाहन को पकड़ने में सफल रही।


पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है – मो. फिरोज (उम्र 42 वर्ष), पिता – मो. तजीर, निवासी – सधवा रंगरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर। मो. हसीम (उम्र 33 वर्ष), पिता – स्व. मो. खलील, निवासी – सधवा रंगरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर। पंकज कुमार सिंह (उम्र 22 वर्ष), पिता – बवल सिंह, निवासी – सधवा रंगरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर। रविन्द्र साह (उम्र 48 वर्ष), पिता – घोलटू साह, निवासी – सधवा रंगरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर।


वहीं, फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिहार और भागलपुर जिले के बीच से गुजरने वाला NH-31 पशु तस्करों के लिए एक बड़ा रूट बन चुका है। अक्सर खबरें आती हैं कि पिकअप वैन या ट्रक में अवैध तरीके से पशुओं को भरकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है। कई बार यह तस्करी रात के अंधेरे में की जाती है ताकि पुलिस और प्रशासन की नजर से बचा जा सके।