Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
14-Oct-2025 07:54 PM
By First Bihar
KATIHAR: कोढा थाना पुलिस ने अवैध हथियार व अवैध हथियार बनाने में उपयोग किए जाने वाले सामानों को छापेमारी कर जप्त करने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है ।
इसी क्रम में सोमवार की रात्रि में कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर हाट ग्राम में अवैध हथियारों का कारोबार किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ तत्परता से उक्त स्थल पर छापामारी करने पहुँचे। छापामारी के क्रम में रामपुर हाट गाॅव से 02 देशी कट्टा एवं मिनी गन फैक्टी का कुछ अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई।
बरामद वस्तुओ मे एक सिलेंडर , गैस लोहा कटिंग मशीन दो ब्लेड, एक लेंथ मशीन , 01वेल्डिंग मशीन ,02 ड्रिल मशीन , 02लोहा का रेती , 01 हेक्सा आरी फ्रेम , 06 छेनी , 03हथौड़ी , 01पीतल का फ्रेम सांचा , 04लोहा का टुकड़ा , 01लकड़ी काटने वाला आरी , 01 लोहा का फ्रेम , वेल्डिंग रड 01 पैकेट, 01 लोहे का रड , 02लोहे का बना सरसी , 01 पीतल कटींग फ्रेम साॅचा , लोेहे का नाली बड़ा- छोटा 06 पीस शामिल है। एसपी ने बताया कि मामले पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।