25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
06-Jul-2025 10:47 PM
By First Bihar
BIHAR:बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर आ रही है। मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि सभी जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं।
बता दें रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए पथराव में कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। साथ ही दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना नगर थाना के नए टोला की है। जब मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने मोहल्ले के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई गई है। उपद्रवियों ने घरों को भी निशाना बनाया है। स्थिति को देखते हुए डीएसपी,एसपी,नगर विधायक कैंप किए हुए है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। लगातार पुलिस की टीम वहां कैंप कर रही है। कटिहार के डीएम मनीष कुमार मीणा ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बहाल करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया है कि किसी तरह की भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना करें।