ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / katihar-news / कटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की...

कटिहार में खौफनाक वारदात: सोते पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बेटे की मौत

कटिहार के कचोरा गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोते समय पिता-पुत्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस ने रिश्तेदार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

08-Aug-2025 08:46 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कचोरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने सोते समय पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में 12 वर्षीय सुनील कुमार मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता रामकल्याण मंडल गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।


घटना के बारे में बताया जाता है कि पिता-पुत्र दोनों जब घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी आग के लपटों में झुलसकर घर का एक हिस्सा भी जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना की सूचना पाकर पुर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद मंडल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 


डीआईजी ने बताया कि दो पक्ष पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों आपस के रिश्तेदार है,और इन लोगों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर पंचायती भी हुई थी और मामले को सुलझाया गया था। लेकिन गुरुवार की रात्रि पिता और पुत्र जब सोए हुए थे तभी किरोसिन छिड़कर आग लगा दिया गया। जिसमे झुलसने से पुत्र की मौत हो गई है जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। घायल राम कल्याण मंडल ने बताया कि पड़ोसी के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसमे घनश्याम मंडल का नाम आया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। news imagenews imagenews imagenews imagenews image