Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
16-Oct-2025 09:47 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में स्थित अयोध्यागंज बाजार में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार और इलाके में कोहराम मचा दिया। हादसे में शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव के पुत्र किशु कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लिए यह दुख और भी गहरा है, क्योंकि मुखिया का छोटा बेटा निशु कुमार पहले से ही लापता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशु कुमार अपनी बाइक से अयोध्यागंज बाजार की ओर जा रहे थे। धर्मशाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सिधी दीवार से जा टकराई, जिससे किशु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. रितेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुखिया अरुण यादव और उनके परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर से पांच मिनट पहले निकला था और उसी समय हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण और आसपास के लोग मुखिया परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं।
घटना से पहले ही परिवार पर अकल्पनीय दुख का बोझ था, क्योंकि मुखिया का छोटा पुत्र निशु कुमार 6 अक्टूबर से लापता है। परिवार और स्थानीय प्रशासन निशु की खोज में लगे हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस दुखद स्थिति में मुखिया का परिवार मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद तनाव में है।
किशु कुमार परिवार में सबसे बड़ा था और पिछले अप्रैल महीने में उसकी शादी हुई थी। उनके निधन से नए विवाह के साथ-साथ पूरे परिवार का भविष्य गहरे दुख और अनिश्चितता में आ गया है। पंचायत और बाजार क्षेत्र में हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ पीएचसी पहुंचे। स्थानीय लोग इस दुर्घटना को सड़क सुरक्षा की अनदेखी का परिणाम मान रहे हैं। यह हादसा न केवल मुखिया परिवार के लिए बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र के लिए दुखद है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।