दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Aug-2025 04:02 PM
By First Bihar
KATIHAR: 25 हजार के ईनामी अपराधी फोटो यादव उर्फ संजीत यादव को कटिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने फोटो यादव के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इसके बावजूद फोटो यादव की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।
लेकिन बरारी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। बताया जाता है कि कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र स्थित दक्षिणी भंडारतल पंचायत में 09.01.2025 को करीब 04:30 बजे शाम में उचला चौक स्थित विजय कुमार के किराना दुकान के पास धनंजय यादव को गोली मारी गयी थी।
धनंजय यादव बरारी थाना क्षेत्र के काढागोला घाट के रहने वाले है। जिन्हें फोटो यादव उर्फ संजीत यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में धनंजय यादव की पत्नी नवीता देवी ने थाने में लिखित आवेदन दिया था।
जिसके आधार पर बरारी थाना कांड संख्या-10/25, दिनांक-10.01.2025, धारा-109/3 (5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया। उक्त कांड में लगातार फिरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त फोटो यादव उर्फ संजीत यादव पिता रामदेव यादव सा०-झिकटिया धाना-बरारी जिला-कटिहार के खिलाफ 25,000/- (पच्चीस हजार) रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, फोटो यादव को बरारी थाना पुलिस द्वारा दल बल के साथ छापेमारी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी फोटो यादव उर्फ संजीत यादव का अपराधिक इतिहास :-
1. बरारी थाना कांड संख्या-10/2004, दि0-26.01.04, धारा-395 भा०८०वि०
2. बरारी थाना कांड संख्या-11/2004, दि०-21.01.04 धारा-147/148/149/447/323/307/34 भा०द०वि०
3. बरारी थाना कांड संख्या-12/2004, दि०-21.01.04 धारा-412 भा०६०वि० एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
4. बरारी थाना कांड संख्या-100/2006, दि०-20.09.06, धारा-147/341/323/504/379/307 भा०द०वि०
5. बरारी थाना कांड सं0-10/25, दि0-10.01.2025, धारा-109/3(5) बी०एन०एस० एवं 25(1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट
6. बरारी थाना कांड संख्या-10/25, दिनांक-10.01.2025, धारा-109/3 (5) बी०एन०एस० एवं 25(1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट