बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
14-Jun-2025 07:13 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में डॉक्टर और पुलिस की मिलीभगत से कोर्ट को गुमराह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, नार्मल केस के सिटी स्कैन को फर्जी रिपोर्ट देने वाले सदर अस्पताल के डॉक्टर सदानंद प्रेम और नगर थाने के केस के आईओ ने 82 वर्षीया बुजुर्ग महिला ओड्री फिलिप्स बेंजामिन को जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं। जिसे लेकर महिला जिले के सभी अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने वाले सोशल एक्टिविस्ट विक्टर झा ने इस मामले का उद्भेदन किया हैं, उन्होंने बताया कि पीड़िता को फर्जी रिपोर्ट के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा हैं। पूरे मामले में नगर थाना के दारोगा और डॉक्टर पर पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की है। वही पीड़िता पुलिस विभाग के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है। मामले पर सिविल सर्जन ने कहा है कि पीड़िता की तरफ से आवेदन मिला है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सोशल एक्टिविस्ट विक्टर झा ने बताया कि पीड़िता के साथ मारपीट किया गया। इनके खुद के पुत्र ने मारपीट किया। यह पहले थाना पहुंचती है उसके बाद उसका बेटा थाने पहुंचता है लेकिन इनका एफआईआर बाद में दर्ज किया जाता है, इससे पहले इनके बेटे का केस दर्ज कर दिया गया है। कटिहार में केस का आईओ अरविंद कुमार पीड़िता को प्रताड़ित करता है। कहता है कि जेल भेज देंगे। बुढ़ी माता इतनी भीषण गर्मी में कटिहार के एसपी, डीएम, एसडीपीओ और थाना प्रभारी के यहां न्याय की गुहार लगा रही है।
लेकिन किसी अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही बुजुर्ग महिला के साथ हमदर्दी नहीं दिखाई और ना ही किसी ने मदद की। जिस इज्यूरी रिपोर्ट का जिक्र किया जा रहा है वो कटिहार में आउट सोर्सिंग से सीटी स्कीन होता है। सदर अस्पताल में कल्पना नर्सिंग होम का एक ब्रांच स्थित है जहां ये पहला सिटी सेंटर है भारत में जहां पर वीडियो कॉलिंग से राजस्थान में बैठे डाक्टर सिटी स्कैन को टेस्ट करते है। कल्पना नर्सिंग होम ने गलत सिटी स्कैन रिपोर्ट दिया है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट