दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Sep-2025 07:41 PM
By FIRST BIHAR
BPSC PT Exam: आगामी 13 सितंबर 2025 को होने वाली एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में कुल 40 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 14,292 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कटिहार अनुमंडल के अंतर्गत 36 और मनिहारी अनुमंडल के अंतर्गत 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षार्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। अभ्यर्थियों को पहचान हेतु फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, इरेज़र जैसी सामग्री परीक्षा केंद्र में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगी। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व यानी 11:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।
परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू रहेगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी लेंगी, जबकि पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई वरीय अधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - नीतीश कुमार, कटिहार
