ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / Bihar News: बिहार के 2 जिलों को प्रदान किए गए 77 मोबाइल टावर,...

Bihar News: बिहार के 2 जिलों को प्रदान किए गए 77 मोबाइल टावर, लोगों को जरुरी कार्य के लिए 50KM की यात्रा करने से मिला छुटकारा

Bihar News: बिहार के कैमूर (72) और रोहतास (5) जिलों में 77 मोबाइल टावरों का उद्घाटन, पीएम मोदी ने ओडिशा से किया वर्चुअल लॉन्च। वनवासियों को 50 किमी दौड़ने से छुटकारा, छात्र-किसान घर से कर पाएंगे ऑनलाइन काम..

29-Sep-2025 08:26 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के दूरदराज इलाकों में भी अब डिजिटल दुनिया तक पहुँच का रास्ता आसान हो गया है। कैमूर जिले को 72 और रोहतास को 5 मोबाइल टावरों की सौगात मिली है, जिससे पहाड़ी गांवों और टोलों में 4जी कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा से वर्चुअली इन टावरों का उद्घाटन किया है। पहले इन क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी से लोग ऑनलाइन काम के लिए घंटों दौड़ते थे, लेकिन अब घर बैठे ही सब कुछ संभव होगा। सासाराम दूरसंचार केंद्र के प्रमुख जनार्दन सिंह ने बताया कि अधौरा के वनवासी अब 50 किलोमीटर दूर सेंटर जाने की मजबूरी से मुक्त हो जाएंगे।


ये टावर खासकर उन जगहों पर लगाए गए हैं, जहां पहाड़ और जंगल नेटवर्क को ब्लॉक कर देते थे। सर्वे के बाद चुने गए 77 लोकेशनों में कैमूर के अधौरा, भभुआ जैसे इलाके प्रमुख हैं, जबकि रोहतास के कुछ टोल भी कवर हुए। इससे छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे, युवा जॉब अप्लाई कर पाएंगे, किसान सरकारी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और मजदूर ई-श्रम पोर्टल पर नाम दर्ज करा सकेंगे। ऑनलाइन पेमेंट, वीडियो कॉल और ट्रेन-फ्लाइट टिकट बुकिंग जैसी छोटी-छोटी जरूरतें भी अब आसानी से पूरी होंगी।


उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी का संबोधन गांवों के स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया, यह पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ था। अधौरा के अलग-अलग गांवों में ग्राम प्रधान, अधिकारी और ग्रामीणों ने इसे एक साथ बैठकर देखा। इससे लोगों का उत्साह बढ़ा है और डिजिटल इंडिया की ताकत का उन्हें एहसास भी हुआ। रोहतास के सासाराम जैसे शहरों में भी यह कनेक्टिविटी व्यापार और शिक्षा को बूस्ट देगी।


यह पहल बिहार सरकार की डिजिटल कनेक्टिविटी मुहिम का हिस्सा है जो कि आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। वनवासी और किसान अब स्मार्टफोन से सरकारी सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे, यह पहले उनके लिए एक सपने के जैसा था। उम्मीद है कि जल्द ही दूसरे जिलों में भी ऐसे ही सुविधा फैलेगी, ताकि बिहार पूरे देश में डिजिटल हब बन सके।