Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
10-Apr-2025 09:41 AM
By SONU
Bihar News: कटिहार जिले के रोशना थाना प्रभारी रहे उमाशंकर पर पशु तस्कर इब्राहिम नामक दलाल से तय की गई रकम पच्चास हजार की राशि में से चालीस हजार ही मिलने एवं शेष दस हजार नहीं मिलने पर जेल भेजने की बातचीत करने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर इस संबंध में जब रोशना थाना प्रभारी रहे उमाशंकर से संपर्क साधा गया तो उनसे बात नहीं हो पाई।
इस मामले में अनुमंडल पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल अहमद द्वारा जांच कराने की बात सामने आ रही है. जब अनुमंडल पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल अहमद से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया है कि “मुझे इस बारे में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है एवं मैं अभी छुट्टी पर हूं”। वायरल ऑडियो के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “जानकारी तो मिली है”।
अब आगे देखने वाली बात यह रह गई है कि कटिहार जिला पुलिस कैप्टन वैभव शर्मा इस वायरल ऑडियो पर क्या कार्रवाई करते हैँ। वहीँ जानकार बताते हैं कि ऑडियो करीब दो माह पूर्व का है, तब उमाशंकर रोशना थाना के प्रभारी थे। रोशना पुलिस का वायरल ऑडियो अगर सही है तो बड़ा सवाल उठ रहा है कि पशु तस्करों का नेटवर्क कितना मजबूत है और करप्शन कितना ज्यादा जड़ जमाकर बैठा हुआ है।