ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / katihar-news / क्या बिहार का मखाना भी होगा जीएसटी फ्री? डॉ. राम प्रकाश ने उठाया...

क्या बिहार का मखाना भी होगा जीएसटी फ्री? डॉ. राम प्रकाश ने उठाया सवाल

बिहार के मखाना को जीएसटी फ्री करने की मांग तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कटिहार दौरे पर मखाना व्यवसायियों से मुलाकात करेंगी। डॉ. राम प्रकाश ने सरकार से गुजरात के खाखरा की तरह मखाना को भी टैक्स फ्री करने की मांग की।

09-Sep-2025 10:16 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार की शान मखाना को लेकर अब जीएसटी फ्री करने की मांग तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 सितंबर को कटिहार दौरे पर आ रही हैं, जहां वे बरारी, हसनगंज और कटिहार के मखाना व्यवसायियों से मुलाकात करेंगी। उनका पहला कार्यक्रम सुबह 9 बजे छीटाबाड़ी स्थित राजदरबार रिजॉर्ट में होगा, जहां अधिकारियों और व्यवसायियों के साथ चर्चा होगी।


लोगों की मांग है कि जिस तरह मोदी सरकार ने गुजरात के खाखरा को जीएसटी फ्री किया है, उसी तरह बिहार के मखाने को भी टैक्स फ्री किया जाए। मखाना को देश-विदेश में सुपरफूड के रूप में मान्यता मिल रही है और इससे लाखों किसान और मजदूर जुड़े हैं।


पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो ने सरकार से सवाल किया है कि जब गुजरात के खाखरा को टैक्स फ्री किया जा सकता है, तो बिहार के मखाना को क्यों नहीं। उन्होंने इसे बिहार के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करार दिया।

news image