ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / bihar / katihar-news / बिहार में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे तस्कर, आलू के बोरे के साथ...

बिहार में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे तस्कर, आलू के बोरे के साथ शराब की बड़ी खेप बरामद

जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। तलाशी में आलू के बोरों के बीच छिपाई गई 664.45 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से वाहन चालक मंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।

05-Oct-2025 07:24 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस, सब्जी, फल में शराब छिपाकर लाया जाता है। ट्रक में तहखाना बनाकर उसमें शराब रखकर तस्करी करते पहले भी पकड़े गये हैं। इस बार आलू के बोरों के बीच पिकअप में छिपाकर शराब ले जाया जा रहा था जिसे पुलिस ने दबोचा है    


बलिया बेलौन थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को एक तस्कर को 664.45 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 05 अक्टूबर 2025 को थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मिनापुर फुटानी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी में पुलिस को पिकअप से 664.45 लीटर विदेशी शराब और बड़ी मात्रा में आलू बरामद हुए। मौके से वाहन चालक मंटू मंडल, पिता स्व. सुरेश मंडल, साकिन कुर्सेला बस्ती, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन और बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने विदेशी शराब: 664.45 लीटर, वाहन: एक पिकअप और आलू का बोरा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।