ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / katihar-news / Bihar News: बिहार के कटिहार में फिर हुआ नाव हादसा, एक बच्ची की...

Bihar News: बिहार के कटिहार में फिर हुआ नाव हादसा, एक बच्ची की मौत; दो की हालत गंभीर

Bihar News: कटिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया। दो की हालत गंभीर है। कुछ दिन पहले मोतिहारी में भी ऐसा ही हादसा हुआ था।

14-Oct-2025 09:42 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से एक बार फिर नाव हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। यह घटना सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र की है, जहां गंगा नदी में एक नाव पलटने से एक किशोरी की मौत हो गई और चार लोग डूब गए। ग्रामीणों की तत्परता से चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, नाव में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। वे घास लेकर गंगा नदी पार करके घर लौट रहे थे। जैसे ही नाव नदी के बीच धारा में पहुंची, संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। हादसे में 13 वर्षीय जूही कुमारी की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई।


परिवार के अन्य सदस्यों रंजू देवी, निशु कुमारी, कोमल कुमारी और चिंटू कुमार को ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह बचा लिया। इनमें से रंजू देवी और निशु कुमारी की हालत नाजुक है, जिन्हें आनन-फानन में कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बता दें कि इससे पहले शनिवार, 11 अक्टूबर को भी बिहार के मोतिहारी जिले में लखौरा थाना क्षेत्र के लखौरा पुरबारी टोला में सिकरहना नदी में एक नाव पलट गई थी। उस हादसे में 15 लोग नदी में डूब गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई थी।


बताया गया कि ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेकर नाव से लौट रहे थे। बीच धारा में तेज हवा के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। एक व्यक्ति किसी तरह तैरकर बाहर निकला और गांव जाकर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।