ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / bihar / कटिहार में अपराधी बेलगाम: बेटी के जन्मदिन का केक लाने गए पिता की...

कटिहार में अपराधी बेलगाम: बेटी के जन्मदिन का केक लाने गए पिता की गोली मारकर हत्या

कटरिया निवासी पप्पू झा के 30 वर्षीय पुत्र मिट्ठू झा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिट्ठू अपनी बेटी जानवी कुमारी के जन्मदिन के लिए केक लेने कुर्सेला गये हुए थे। जहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी।

01-Jan-2026 09:29 PM

By SONU

KATIHAR: बेटी के जन्मदिन की खुशियाँ मनाने निकले एक पिता की जिंदगी अपराधियों ने बीच रास्ते में ही छीन ली। कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


कटरिया निवासी पप्पू झा के 30 वर्षीय पुत्र मिट्ठू झा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिट्ठू अपनी बेटी जानवी कुमारी के जन्मदिन के लिए केक लेने कुर्सेला गये हुए थे। मिट्ठू अपने चार साथियों के साथ कार से कुर्सेला के एक होटल पहुँचा था। होटल में उसके तीन दोस्त केक का भुगतान करने चले गए, जबकि मिट्ठू बाहर गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी वहाँ पहुंचे।


पीछे बैठे अपराधी ने अचानक मिट्ठू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। गंभीर रूप से घायल मिट्ठू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेखौफ होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।


जिस घर में आज बेटी का जन्मदिन मनाया जाना था, वहाँ अब मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम जानवी कुमारी के लिए जन्मदिन का दिन जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।