ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / bihar / BIHAR CRIME: कब खत्म होगा बिहार में जमीन विवाद का मामला? जमीन नापी...

BIHAR CRIME: कब खत्म होगा बिहार में जमीन विवाद का मामला? जमीन नापी को लेकर भभुआ में फायरिंग

कैमूर के भभुआ के घाटी गांव में जमीन की नापी को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ा और फायरिंग हो गई। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पीयूष पांडे को चार घंटे में गिरफ्तार कर पिस्तौल बरामद कर ली। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

27-Nov-2025 07:24 PM

By First Bihar

KAIMUR: नीतीश सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कैमूर के भभुआ का है, जहां जमीन की नापी को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 


भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के घाटी गांव में जमीन की नापी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष के अमरनाथ तिवारी द्वारा चैनपुर थाना में मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर मुख्य आरोपी पीयूष पांडे को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। डीएसपी के अनुसार पीयूष पांडे पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 21 नवंबर को चांद थाना क्षेत्र के महदाइच चेकपोस्ट पर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें पीयूष पांडे सहित कुछ लोगों ने तस्कर को छुड़ाने की कोशिश की थी। उस मामले में भी एक्साइज विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और पीयूष पांडे नामजद अभियुक्त था।


डीएसपी ने बताया कि पीयूष पांडे एक चुनौतीपूर्ण अपराधी के रूप में उभरता जा रहा था, जिसे पुलिस की तत्परता और लगातार निगरानी की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण मिलेगा। इसके साथ ही चैनपुर थाना पुलिस ने पिछले एक महीने में दो पिस्तौल, दो कट्टा और दो रायफल सहित कुल छह हथियार बरामद किए हैं, जिनसे जुड़े मामलों में भी गिरफ्तारी हुई हैं।