मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2019 09:22 AM
By neeraj kumar
PATNA: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे बिहार में प्रदर्शन चल रहा है. वाम दलों के बिहार बंद के दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं. वाम दलों के बुलाये गये बिहार बंद को कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया है. वहीं बंद के दौरान पप्पू यादव की पार्टी JAP के कार्यकर्ता सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं.
विरोध प्रदर्शन के दौरान जाप कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल इलाके में जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा है. पप्पू यादव के समर्थकों ने गुंडागर्दी करते हुए रोड एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की है.
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है. वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है.