केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
06-Mar-2025 08:43 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Success Story: कहते हैं कि मेहनत और लगन के बल पर इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जमुई के मुसहर समाज की बेटी सीमा ने। सीमा मुसहर समाज की पहली ग्रेजुएट बेटी बनकर एएनएम के रूप में काम कर रही हैं। बाल विवाह से इनकार कर सीमा ने पढ़ाई पूरी की और अब गांव में मुफ्त चिकित्सा सेवा दे रही हैं। वाकई सीमा की ये कहानी सभी के लिए प्रेरणादायी है।
जमुई जिले के बरहट प्रखंड इलाके के कटका गांव की सीमा जो मुसहर समाज से आती हैं, ANM की पढ़ाई पूरी कर कामयाबी के रास्ते पर चल पड़ी हैं। पढ़ाई लिखाई करने के लिए बाल विवाह से मना करने वाली सीमा अब ग्रेजुएशन के बाद एएनएम की पढ़ाई पूरी कर नर्स बन गई हैं। फिलहाल वह जमुई के एक निजी क्लीनिक में नर्स के रूप में काम करती हैं साथ ही अपने गांव के लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सुविधा देती हैं। सीमा के पिता दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं जबकि उसकी मां सरकारी स्कूल में रसोईया हैं।
खबरों के मुताबिक सीमा..मुसहर समाज की पहली बेटी है जो पढ़ लिखकर एएनएम बनी हैं। आमतौर पर महादलित कैटेगरी में आने वाली मुसहर जाति के लोग या तो मजदूरी करते हैं और लड़कियों की शादी बचपन में ही कर दी जाती है। लेकिन उस मिथ्या को खुद तोड़कर सीमा ने कामयाबी हासिल की है। सीमा का कहना है कि वह डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन नर्स ही सही, वह सेवा करनी चाहती हैं।
घर से निकलकर स्कूल और कॉलेज जाने में उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी। सीमा ने बताया कि इंटर करने के बाद परिवार वाले उसकी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन वो पढ़ाई करने की जिद पर अड़ गई, तब परिवार वालों को उसकी बात माननी पड़ी। लगभग 700 की आबादी वाले कटका महादलित टोले में सीमा एकमात्र वैसी लड़की है जो ग्रेजुएट हैं। सीमा की कहानी आजकल के सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।