बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Jun-2025 07:16 PM
By Dhiraj Kumar Singh
BIHAR: जमुई जिले में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को दर्जनों अभ्यर्थियों ने समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम नवीन कुमार को आवेदन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की.
अभ्यर्थियों का आरोप है कि दौड़ के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के नाम पर उनके साथ अन्याय किया गया। अभ्यर्थी मनीषा कुमार पांडे ने बताया कि दौड़ की शुरुआत होते ही बिजली गुल हो गई, जिससे ट्रैकिंग मशीन बंद हो गई। पांच राउंड दौड़ पूरी करने के बावजूद उन्हें ‘अनफिट’ घोषित कर दिया गया, जबकि कुछ अन्य को चयनित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी मांगी, तो जवाब मिला कि तकनीकी कारणों से मशीन बंद थी और थोड़ी देर में परिणाम दे दिया जाएगा।
मनीषा का आरोप है कि सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के इंतजार करवाया गया और फिर दर्जनों अभ्यर्थियों को एक साथ ‘अनफिट’ घोषित कर कैंपस से बाहर कर दिया गया। जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की गई तो उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने सभी अभ्यर्थियों को दोबारा स्टेडियम बुलाया और कैमरा फुटेज दिखाया। हालांकि, अभ्यर्थियों के अनुसार यह महज औपचारिकता थी और कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
एक अन्य अभ्यर्थी विकास कुमार ने बताया कि पहले राउंड के बाद बिजली चली गई और चार घंटे इंतजार के बाद उन्हें ‘अनफिट’ बता दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट तक की। प्रभात कुमार ने कहा कि दौड़ पूरी करने के बावजूद उन्हें फेल कर दिया गया और फुटेज दिखाने की मांग को टाल दिया गया। वहीं, सोनेलाल चौधरी ने सवाल उठाया कि जब ट्रैकिंग सेंसर और कैमरे बंद थे तो परिणाम किस आधार पर तैयार किए गए?
अभ्यर्थियों ने डीएम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। होमगार्ड डीएसपी अनुज कुमार ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ अभ्यर्थियों को प्रक्रिया को लेकर भ्रम था। उन्हें दोबारा बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया जा रहा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोपों को निराधार बताया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...