ब्रेकिंग न्यूज़

एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / bihar / होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों...

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सादे ड्रेस में छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने अवैध देशी शराब बेच रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। मौके से 6 लीटर शराब बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

13-Feb-2026 09:27 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: 4 मार्च को होली है, इस पर्व में शराब की डिमांड काफी बढ़ जाती है। शराब तस्कर इस डिमांड को पूरा करने के लिए शराब तस्करी के तरह-तरह के हथकंड अपनाते है। ऐसे तस्करों के खिलाफ पुलिस लगतार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मशौंधियां टोला, मलयपुर गांव में पुलिस ने अवैध देशी शराब के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज पासवान उर्फ नेररु पासवान और उसके बेटे समीर पासवान उर्फ गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों पर लंबे समय से इलाके में शराब तस्करी में संलिप्त होने का आरोप था। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मशौंधियां टोला में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। कई बार छापेमारी के बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। इस बार थानाध्यक्ष शेखर सौरभ के निर्देश पर पुलिस ने रणनीति बदलते हुए सादे कपड़ों में कार्रवाई की। 


एसआई अर्चना कुमारी और पंकज कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी मुंह पर गमछा लपेटकर शराब खरीदने के बहाने आरोपियों के पास पहुंचे। जैसे ही समीर पासवान ने शराब देने का प्रयास किया, पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद धीरज पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि धीरज पासवान उस समय नशे की हालत में था।


छापेमारी के दौरान करीब 6 लीटर देशी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों को थाने लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस गुप्त कार्रवाई से इलाके में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।